27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Rajasthan Weather : मौसम का मिजाज होने लगा गर्म, जयपुर में तापमान चढ़ा
Play video

Rajasthan Weather : मौसम का मिजाज होने लगा गर्म, जयपुर में तापमान चढ़ा

जैसे-जैसे मार्च नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे ही अब तापमान चढ़ने लगा है। इससे मौसम में गर्माहट बढ़ रही है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में तेज धूप निकलने से बीते दो दिन से चल रही ठंडी हवाओं से आमजन को राहत मिली। मौसम गर्म रहने से आज सवेरे से लोगों को गर्मी महसूस हुई। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य जिलों का भी रहा।
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Feb 24, 2025

– आज सवेरे से ही कड़ाके की धूप ​खिलने से लोगों को गर्मी महसूस हुई

जयपुर। जैसे-जैसे मार्च नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे ही अब तापमान चढ़ने लगा है। इससे मौसम में गर्माहट बढ़ रही है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में तेज धूप निकलने से बीते दो दिन से चल रही ठंडी हवाओं से आमजन को राहत मिली। मौसम गर्म रहने से आज सवेरे से लोगों को गर्मी महसूस हुई। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य जिलों का भी रहा। मौसम ​विभाग के अनुसार, अब उत्तरी हवाओं का रुख बदलने से मौसम में गर्माहट बढ़ रही है। प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में अब तापमान चढ़ने का दौर शुरू हो रहा है। इससे मौसम में गर्माहट बढ़ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे राजधानी जयपुर में कड़ाके की धूप निकली। इस कारण लोगों को मौसम में गर्माहट महसूस हुई। मौसम साफ रहने से आज सवेरे राजधानी जयपुर का तापमान करीब 17 डिग्री से​ल्सियसरेकॉर्ड किया गया।

प्रदेश में मौसम होने लगा गर्म

बीती रात शेखावाटी अंचल समेत उत्तर पश्चिमी भागों में पारा सामान्य से अ​धिक रहने पर मौसम गर्म रहा। संगरिया 10.1, श्रीगंगानगर 11.5, नागौर 10.7, माउंटआबू 10.2, फतेहपुर 10.7, पिलानी 11.9, सीकर 12.5 और चूरू में 13.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में बीती रात पारा 17 डिग्री सेल्सियस रहा।