10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

राणकपुर/सादडी बांध में बढ़ रहे मगरमच्छ व जलीय जीव, धूप सेवन व शिकार करते दिखाई दे रहे मगरमच्छ

- सौलानी जीव-जंतुओं की अठखेलियों का ले रहे आनंद

Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Nov 10, 2024

राणकपुर/सादडी. यहां बांध में मगरमच्छ सहित जलीय जीव-जंतुओं की तादाद बढ़ रही है। इन दिनों बांध से सटी चट्टानों पर धूप सेवन व खाद्य शृंखला अनुरूप जलीय जीव-जंतुओं का शिकार करते मगरमच्छ सहज दिखाई दे रहे हंै। सैलानी भी इस उत्सुकता भरे दृश्य को मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे हैं। सामाजिकी वानिकी वनमण्डल की ओर से इन मगरमच्छ की गणना होती है। राणकपुर-सादडी बांध में सैकड़ों की तादाद में मगरमच्छ होंगे।
कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र में राणकपुर/सादडी बांध, राजपुरा, नलवानिया,लाटाड़ा सहित जूणा मालारी बांध में मगरमच्छों की बहुतायत है। रेस्क्यू दल भी आबादी क्षेत्र खेतों ने पहुचने वाले मगरमच्छ को रेस्क्यू कर इन जलीय क्षेत्रो में छोड़ रहे हैं। इससे लगातार इनमें इजाफा हो रहा है। राणकपुर/सादडी बांध में इन दिनों मगरमच्छ खुली चट्टानों पर पानी से बाहर धूप सेवन करते सहज दिखाई दे रहे हंै। शिल्पी होटल्स शक्तिमाता से बर्ड्स पॉइंट तक मगरमच्छ अपनी खाद्य श्रृंखला में छोटी बड़ी मछलियों, जलीय जीवजंतुओं और जलीय पक्षियों का शिकार करते हुए नजर आ रहे हैं। मगरमच्छ स्वयं असुरक्षित होने पर जल की गहराई में चले जाते हैं। सैलानी उनकी अठखेलियों और शिकार का आनन्द ले रहे हैं। सैलानी एकदम शांत वातावरण में चुपचाप खड़े रहकर इनकी अठखेलियों को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं। जरा भी शोर होने पर सतर्क जीव पानी में चला जाता है। गौरतलब है कि बांध में डेढ़ से दो सौ मगरमच्छ हैं,जिनमें और इजाफा होने का अनुमान है।

सैलानियों ने भालुओं की अठखेलियां की कैद
कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य वनपथ पर इन दिनों वनपथ सफारी का जोरदार क्रेज दिख रहा है। अरण्य में वन्यजीवों की बहुतायत से सफारी वनपथ पर वन्यजीव सहज दिखाई दे रहे हैं। सफारी वनपथ से कोई सैलानी निराश नही लौट रहा है। गुजरात से जिग्नेश भाई पटेल सैलानी ने कुम्भलगढ़ दुर्ग से आरेठ ठंडी बेरी वनपथ सफारी के दौरान दो बड़ेे भालुओं के आपसी मेलजोल बाद लड़ाई-लडऩे के अविस्मरणीय दृश्य को निकटता से मोबाइल कैमरा में कैद किया। पैंथर भी सैलानियों की साइटिंग्ग में मनपसंद केंद्र बने हुए है। सादडी रेंज में राणकपुर नाका, देसुरी में घाणेराव नाका व रेंज कार्यालय से सैलानी वनभ्रमण टिकिट प्राप्त कर सकते हैं। सादडी रेंज में राणकपुर, नलवानिया-मुछाला महावीर,सेवटा बेरा मोडिया-बीजापुर तक वनपथ सफारी कर सकते हंै। तीर्थंकर नेचर ट्रेल में अरावली एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं।