20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Reet Paper Leak: मात्र 12 सैकंड में मास्टरमाइंड आरोपी की आलिशान बिल्डिंग आई जमीन पर, देखें वीडियो
Play video

Reet Paper Leak: मात्र 12 सैकंड में मास्टरमाइंड आरोपी की आलिशान बिल्डिंग आई जमीन पर, देखें वीडियो

पिलर ढहाते ही नेस्तनाबूद हुई सरकारी जमीन पर बनी चार मंजिला इमारत, कार्रवाई के बाद जेडीए ने लगाए सम्पति के बोर्ड  
Google source verification

अश्विनी भदौरिया / जयपुर। रीट परीक्षा पेपर को लीक कराने वाले मुख्य अरोपी रामकृपाल मीणा के एसएस कॉलेज और स्कूल की इमारत को जेडीए ने नेस्तनाबूद कर दिया। बुधवार सुबह 8:30 बजे जगन्नाथपुरी-प्रथम में पहुंचकर जेडीए के दस्ते ने कार्रवाई शुरू की। पहले दीवारों को गिराया और पिलर ढहाते ही सरकारी जमीन पर बनी चार मंजिला इमारत मिट्टी में मिल गई। दोपहर सवा तीन बजे तक कार्रवाई चली।


इससे पहले 1000 वर्ग गज में बनीं 11 कोठरियों को ध्वस्त किया गया और पास में ही करीब 1500 वर्ग गज जमीन पर अवैध डेयरी का भी संचालन किया जा रहा था। इन गायों को कोई ले जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद ग्रेटर नगर निगम की सहायता से 24 गायों को हिंगोनिया गोशाला भेजा गया। इसके बाद निर्माण ध्वस्त कर जेडीए ने सरकारी जमीन को अपने कब्जे में ले लिया।