31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

पूनियां को प्रदेशाध्यक्ष से हटाने का विरोध, भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से सतीश पूनियां को हटाने का विरोध शुरू हो गया है। युवा जाट महासभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और भाजपा के इस निर्णय पर नाराजगी जताई। इस दौरान मोदी, शाह, नड्डा के फोटो लगे पुतले का दहन भी किया गया।

Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Mar 23, 2023

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से सतीश पूनियां को हटाने का विरोध शुरू हो गया है। युवा जाट महासभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और भाजपा के इस निर्णय पर नाराजगी जताई। इस दौरान मोदी, शाह, नड्डा के फोटो लगे पुतले का दहन भी किया गया।

युवा जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप ने कहा कि कहा कि तीन साल तक जिस व्यक्ति ने पार्टी को खड़ा किया, चुनाव आते ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। पार्टी का यह निर्णय बहुत गलत है। समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। समाज का हर युवा उनके साथ है। राजनीति से प्रेरित होकर उन्हें निकाला है। उन्होंने कहा कि पूरा देश जहां शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है, वहां पूनियां को हटाना इस बात का संकेत देता है कि केंद्र सरकार जाट विरोधी है। हमारे समाज का युवा तन, मन, धन से देश की सेवा कर रहा है। मगर मोदी सरकार लगातार जाट समाज की उपेक्षा कर रहा है। इस तरीके से अगर भाजपा और कांग्रेस इस तरह से उपेक्षित करेगी, उसका हश्र बुरा होगा।

उन्होंने कहा कि यह सब जाट समाज को नीचा दिखाने की साजिश है। समाज यह अपमान नहीं सहेगा। भाजपा को प्रतिपक्ष में पूनियां ने खड़ा किया है। अब जाट समाज को सोचना होगा कि आगे क्या करना हैं। अभी तो हमने हुंकार भरी है और शांति तरीके से पुतला दहन किया है। आगे बड़े आंदोलन की तैयारी हैं। इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर सतीश पूनियां को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाकर सीपी जोशी को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है।