17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, बड़ा हादसा टला
Play video

बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, बड़ा हादसा टला

ग्राम चांदोली में जलभराव बना हादसे का कारण

Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Aug 28, 2024

कोटपूतली. ग्राम चांदोली के खातियों की ढाणी के पास आज बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक निजी स्कूल की बच्चों से भरी बस बारिश के पानी में टूटे रास्ते में पलट गई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे करीब 25 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार तेज बारिश के बाद क्षेत्र में जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से सडक़ों पर गहरा पानी भर गया है साथ ही लोगों के मकान में भी पानी घुस गया है। टोरडा सरपंच प्रेमनाथ महाराज, उपसरपंच प्रतिनिधि दिनेश गुर्जर, रोहताश पोसवाल, अंतराम रावत, विजय खटाणा, प्रहलाद रावत, रामशरण बोकण, इंद्राज पोसवाल, मनोज मीणा सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।
ग्रामीणों का आरोप है कि जलभराव की समस्या के बारे में पावटा उपखंड अधिकारी को पहले भी लिखित रूप में शिकायत दी गई थी, लेकिन प्रशासन ने समस्या के समाधान के लिए केवल खानापूर्ति करते हुए छोटी निकासी बनाकर इतिश्री कर दी जो कि पर्याप्त नहीं थी। उन्होंने बताया कि टोरडा गुर्जरान से सीकर सीमा तक पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। वाहनों का निकलना भी जोखिम से खाली नहीं है।
हादसे के बाद पलटी बस को ग्रामीणों ने जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने प्रशासन और स्थानीय विधायक से जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है, जिससे भविष्य में इस तरह के हादसे दोबारा न हों।