18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

दिल्ली अभी दूर, नेशनल हाइवे पर 15 किमी लंबा जाम

प्रशासन की अनदेखी से जनता परेशान

Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Aug 10, 2024

जयपुर/कोटपूतली. दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे 48 पर पिछले चार दिनों से जाम की गंभीर स्थिति बनी हुई है, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। जयपुर से दिल्ली जाने वाली रोड पर 15 किलोमीटर तक जाम लगा है, वहीं दिल्ली से जयपुर जाने वाली लेन पर 4 किलोमीटर से अधिक जाम लगा हुआ है। फ्लाईओवर निर्माण के चलते वाहनों को सर्विस लेन पर डायवर्ट किया गया है, लेकिन भारी बारिश के बाद इस सर्विस लेन पर गहरे गड्ढ़ों में पानी भर गया है, जिससे जाम की स्थिति विकराल हो गई है। वाहनों की लंबी कतारें हाइवे पर करीब 15 किमी तक फैली हुई हैं, जिससे जयपुर से दिल्ली पहुंचने में सामान्य से कंही अधिक समय लग रहा है। इस गंभीर स्थिति के चलते आज सुबह हाइवे पर दो सडक़ हादसे भी हो चुके हैं, जिनमें एक महिला की मौत हो गई है। इसके बावजूद प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

शुक्रवार को जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने स्थिति का जायजा लिया और एनएचएआई अधिकारियों को समस्या के तुरंत समाधान के निर्देश दिए। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते जाम की स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रशासन की उदासीनता और एनएचएआई की निष्क्रियता के कारण लोगों को घंटों तक वाहनों में फंसा रहना पड़ रहा है जिससे आर्थिक नुकसान और समय की बर्बादी हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़