25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
कार से शिक्षिका को मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Play video

कार से शिक्षिका को मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

जांच में जुटी पुलिस, जानलेवा हमले का मामला दर्ज
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Dec 08, 2024

कोटपूतली. कस्बा स्थित गौशाला रोड सोनी कॉलोनी निवासी स्कूल की शिक्षिका नीतू सोनी (34वर्ष) के कार ने टक्कर मार दी। घटना 2 दिसंबर की है जब नीमराना स्थित निजी स्कूल की शिक्षिका राम विहार कॉलोनी से अपने घर लौट रही थी। कार से टक्कर मारकर जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है।
एक तेज रफ्तार कार नेे पैदल चल रही शिक्षिका को पीछे से टक्कर मार दी। उनकी दाईं आंख में गंभीर चोटें आईं है। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

साजिश का शक
स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे, उन्होंने अपने चेहरे को कपड़े से ढंक रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह वही गाड़ी है जिसे कई बार नीतू सोनी का पीछा करते देखा गया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पीडि़ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन्हें अज्ञात लोगों से जान का खतरा है। उन्होंने अज्ञात कार चालक और उसके साथियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह घटना साजिश थी या महज एक सडक़ दुर्घटना। लोग पुलिस से जल्द से जल्द दोषियों को पकडऩे और कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

मामला दर्ज कर लिया
मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है, एक्सीडेंट दिख रहा है। यह जांच का विषय है कि टक्कर जानबूझकर मारी गई या दुर्घटना है।
राजेश कुमार शर्मा, थानाधिकारी, कोटपूतली