5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
बीसलपुर में आया साढ़े तीन महीने का पानी
Play video

बीसलपुर में आया साढ़े तीन महीने का पानी

बीसलपुर बांध में कभी कम तो कभी तेज पानी की आवक हो रही है। बांध में अब तक हुई पानी की आवक ने जयपुर,अजमेर,टोंक और दौसा जिलों में अगले सवा तीन महीने लायक जलापूर्ति का इंतजाम कर दिया है। मानसून के दौरान अब तक बांध का जलभराव 2.60 मीटर बढ़ चुका है और अब तक बांध में 4.89 टीएमसी पानी की आवक हो चुकी है।
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Aug 05, 2019

बीसलपुर बांध में कभी कम तो कभी तेज पानी की आवक हो रही है। बांध में अब तक हुई पानी की आवक ने जयपुर,अजमेर,टोंक और दौसा जिलों में अगले सवा तीन महीने लायक जलापूर्ति का इंतजाम कर दिया है। मानसून के दौरान अब तक बांध का जलभराव 2.60 मीटर बढ़ चुका है और अब तक बांध में 4.89 टीएमसी पानी की आवक हो चुकी है। हालांकि अब भी बांध अपने कुल भराव से करीब आठ मीटर दूर है। बीती शाम बांध का जलस्तर 307.26 आरएल मीटर दर्ज हुआ वहीं बीती शाम से लेकर आज सुबह 6 बजे तक 12 घंटे में 19 सेंटीमीटर बढ़कर 307.45 आरएल मीटर रेकॉर्ड किया गया है। आज सुबह तक बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में 11, मोतीसागर 15 और देवली में 16 मिमी बारिश मापी गई वहीं त्रिवेणी 1.70 मीटर उंचाई पर बहने पर बांध के जलस्तर में तेजी आई है। जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता रविंद्र कटारा के अनुसार हर साल बांध में अगस्त माह में ही पानी की तेज आवक होने का रेकॉर्ड रहा है और अभी प्रदेश में मानसून सक्रिय है। हालांकि बांध फिलहाल छलकने से 8 मीटर दूर है लेकिन उम्मीद है आगामी दिनों में बांध में पानी की बंपर आवक होगी।अभी त्रिवेणी नदी का गेज 1.600 मीटर पर है। क्षेत्र में हुई बारिश से बेड़च नदी, बनास व मैनाली नदी में पानी की धीमी गति से बनी हुई है। चितौड़गढ़ और उदयपुर क्षेत्र में बारिश की कमी के चलते बेड़च, बनास और मैनाली तीनों नदियों में पानी की आवक काफी धीमी बनी हुई है। देर रात तक बीसलपुर 307.50 आरएल मीटर रिकार्ड किया गया।