15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Hi-Tech Jaap Counter: विराट कोहली का हाईटेक जाप स्टाइल वायरल, युवा भी छोड़ रहे माला और पकड़ रहे गैजेट

Digital Naam Jaap Counter : 'फिंगर काउंटर' या 'स्मार्ट जाप डिवाइस' के नाम से मशहूर यह हाई-टेक काउंटर साधारण नहीं है। यह स्मार्ट बैंड सेंसर से लैस है, जो हर मंत्र जप के साथ गिनती बढ़ाता है।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

image

सविता व्यास

Sep 30, 2025

जयपुर। अध्यात्म अब टेक्नोलॉजी के साथ कदमताल कर रहा है। परंपरागत माला जप की जगह अब ‘हाई-टेक काउंटर’ ने ले ली है, जो रामनाम जप को आधुनिक और स्टाइलिश बना रहा है। यह छोटा सा गैजेट उंगली में पहना जाता है, जो मंत्र जप की गिनती स्वचालित रूप से करता है।

क्रिकेट सुपरस्टार विराट कोहली ने इस स्मार्ट जाप डिवाइस को अपनाकर युवाओं के बीच अध्यात्म को ‘कूल’ बना दिया है। उनका यह डिजिटल अंदाज सोशल मीडिया पर#TechWalaJapa ट्रेंड कर रहा है। इसी तरह, बॉलीवुड स्टार विजय वर्मा ने ‘मिरेकल ऑफ माइंड’ ऐप को अपनाकर ध्यान को आसान बना दिया है।

यह 7 मिनट का मेडिटेशन ऐप व्यस्त जीवनशैली में भी फिट बैठता है। यह हाई-टेक काउंटर और मेडिटेशन ऐप्स न केवल समय की बचत करते हैं, बल्कि संस्कृति को आधुनिक स्वरूप भी दे रहे हैं।

कोहली का स्टाइल, युवाओं की पसंद

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विराट कोहली एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे सुबह-सुबह इस डिवाइस का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “किंग कोहली ने माला को भी डिजिटल कर दिया!” @KohliVibes ने पोस्ट किया, विराट भाई ने परंपरा को टेक्नोलॉजी से जोडक़र गेम चेंज कर दिया। इस वीडियो को लाखों लाइक्स और रीपोस्ट मिल चुके हैं। एक ऑनलाइन सर्वे के मुताबिक, 70% युवा इस तरह के डिजिटल टूल्स के जरिए अध्यात्म को अपनाने के लिए उत्साहित हैं।

मिरेकल ऑफ माइंड टेक और योग का संगम

इसी तरह, बॉलीवुड स्टार विजय वर्मा ने ‘मिरेकल ऑफ माइंड’ ऐप को अपनाकर ध्यान को आसान बना दिया है। यह 7 मिनट का मेडिटेशन ऐप व्यस्त जीवनशैली में भी फिट बैठता है। विजय ने कहा, इस ऐप ने मेरी जिंदगी बदल दी। बस एक टच, और मन शांत! सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी वायरल है, जिसमें वे इस ऐप का उपयोग करते दिख रहे हैं। फैंस कह रहे हैं, विजय भाई ने टेक्नोलॉजी को योग का बेस्ट फ्रेंड बना दिया है।

स्मार्ट फीचर्स, हर उम्र की पसंद

‘फिंगर काउंटर’ या ‘स्मार्ट जाप डिवाइस’ के नाम से मशहूर यह हाई-टेक काउंटर साधारण नहीं है। यह स्मार्ट बैंड सेंसर से लैस है, जो हर मंत्र जप के साथ गिनती बढ़ाता है। इसमें वाइब्रेशन अलर्ट, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, और दैनिक जप टारगेट सेट करने जैसे फीचर्स इसे हर उम्र के लोगों की पसंद बना रहे हैं। जयपुर की दुकानदार मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि पहले ये काउंटर 40 रुपए में मिलता था, लेकिन बढ़ती मांग से इसकी कीमत बढ़ गई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़