Weather Update : राजस्थान में तूफानी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार 5 सितम्बर 15 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें 12 जिले पूर्वी राजस्थान और तीन जिले पश्चिमी राजस्थान के शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को कमजोर होकर साइक्लोनिक सर्कुलेशन में परिवर्तित हो चुका है।