
जयपुर।
कई देशों को अपनी चपेट में ले चुके ‘जीका वायरस’ ने अब राजस्थान (Zika Virus in Rajasthan) में भी दस्तक दे दी है। ‘जीका वायरस’ एक ग्लोबल खतरा बनता जा रहा है। राजधानी जयपुर में इसके अब तक 16 मामले सामने आ चुके हैं। जिसके बाद जयपुर से लेकर दिल्ली तक खलबली मच गई है। वायरस की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को फिर से केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सात विशेषज्ञों की टीम जयपुर पहुंची और प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।