14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Watch Video: स्वर्णनगरी में दिन में उमस के बाद शाम को बरसे मेघ

स्वर्णनगरी जैसलमेर में सोमवार को शाम के समय शुरू हुई तेज बारिश ने एक बार फिर तरबतर कर दिया।

Google source verification

स्वर्णनगरी जैसलमेर में सोमवार को शाम के समय शुरू हुई तेज बारिश ने एक बार फिर तरबतर कर दिया। बारिश का दौर देर शाम करीब साढ़े सात बजे शुरू हुआ जो आठ बजे के बाद और तेज हो गया। इस दौरान गलियों और सड़कों पर पानी बहने लगा और घरों की छतों से परनाले बहने लगे। दिनभर उमस और सूरज की तेज तपिश से परेशान लोगों को देर शाम करीब साढ़े सात बजे तेज गति की बारिश से मौसम के खुशगवार होने की उम्मीद जगी है। मेघों की मेहरबानी से तेज गति की मोटी बूंदों के धरती पर गिरने से सडक़ें व गलियां तरबतर हो गई। इससे पहले सोमवार सुबह से सूरज की तेज किरणों से गर्मी का असर गहराया हुआ रहा।