9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Video: दो दिन पूर्व घर से निकली नाबालिग बालिका का तालाब में मिला शव

पोकरण कस्बे में दो दिन पहले घर से निकली एक नाबालिग बालिका का शव मंगलवार सुबह रामदेवसर तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। गुस्साए परिजनों ने नाबालिग को घर से ले जाने और उसकी हत्या कर शव तालाब में डालने का आरोप लगाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने मोर्चरी के […]

Google source verification

पोकरण कस्बे में दो दिन पहले घर से निकली एक नाबालिग बालिका का शव मंगलवार सुबह रामदेवसर तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। गुस्साए परिजनों ने नाबालिग को घर से ले जाने और उसकी हत्या कर शव तालाब में डालने का आरोप लगाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने मोर्चरी के आगे धरना शुरू किया। स्थानीय निवासी एक महिला ने रविवार की रात पुलिस में रिपोर्ट दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री गुमशुदा हो गई है। सोमवार दोपहर बाद आरएसएस स्वयंसेवक, परिजन व अन्य लोग एकत्रित होकर पुलिस थाने पहुंचे और मामले की जांच की मांग की। मंगलवार सुबह सूचना मिली कि रामदेवसर तालाब में एक शव दिख रहा है, जिस पर थानाधिकारी भारत रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तैराक की सहायता से शव को बाहर निकाला। शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।