18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Video: घने कोहरे में बस व पुलिस जीप की भिड़ंत, थानाधिकारी सहित 4 घायल

पोकरण क्षेत्र के चाचा गांव में शनिवार सुबह घने कोहरे में बस व पुलिस जीप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मोहनगढ़ थानाधिकारी सहित 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें जोधपुर रैफर किया गया।

Google source verification

पोकरण क्षेत्र के चाचा गांव में शनिवार सुबह घने कोहरे में बस व पुलिस जीप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मोहनगढ़ थानाधिकारी सहित 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें जोधपुर रैफर किया गया। पोकरण में होने वाले हिन्दू सम्मेलन में ड्यूटी के लिए मोहनगढ़ थानाधिकारी बाबूराम, कांस्टेबल बलदेव, महेन्द्र व चालक चेतराम आ रहे थे। शनिवार को सुबह आसमान में घना कोहरा छाया हुआ था। चाचा गांव में घने कोहरे के कारण सामने से आ रही एक बस से उनकी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद पुलिस जीप पलट गई। हादसे में चारों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उन्हें तत्काल पोकरण के राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया। घटना के बाद अस्पताल में पुलिस अधिकारियों की भीड़ लग गई। पुलिस वृताधिकारी भवानीसिंह राठौड़, थानाधिकारी भारत रावत पोकरण, राणसिंह सांकड़ा व देवाराम भणियाणा सहित कई पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर घायलों के उपचार में सहायता की। सूचना पर लाठी थाने से सहायक उपनिरीक्षक किशनसिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।