2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर
Video: चालक को आई झपकी, पलटी कार
Play video

Video: चालक को आई झपकी, पलटी कार

लाठी गांव में शनिवार को सुबह पुलिस थाने के पास एक कार अचानक पलट गई, जिससे उसमें सवार एक वृद्ध की मौत हो गई।

Google source verification

लाठी गांव में शनिवार को सुबह पुलिस थाने के पास एक कार अचानक पलट गई, जिससे उसमें सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी सहित 5 जने घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चालक को अचानक नींद की झपकी आ जाने से हादसा हुआ है। घायलों का गांव के राजकीय अस्पताल में उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार सांचौर जिले के कासोला गांव निवासी अमरदान (62) पुत्र नाथूदान चारण, उनकी पत्नी हंसकंवर (50), पुत्र सुमेरदान (33), पौत्र उत्तमदान (14) और आलमसर निवासी उनकी दोहिती चंदूकंवर (18) व सुशीलाकंवर (16) पुत्री पूनमदान शुक्रवार शाम एक कार से तेमड़ेराय माता मंदिर में दर्शनों के लिए आए थे। दर्शनों के बाद उन्होंने रात्रि विश्राम भी मंदिर में ही किया। शनिवार सुबह वे बीकानेर के देशनोक स्थित करणी माता मंदिर के दर्शनों के लिए रवाना हुए। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 11 पर गांव में पुलिस थाने के पास अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई। घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार अमरदान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य परिवारजन गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। यहां से गुजर रहे गांव के अली खां ने तत्काल घायलों को कार से बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस के महिपाल विश्नोई मौके पर पहुंचे और घायलों को लाठी अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने अमरदान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल हंस कंवर व चंदूकंवर को जोधपुर रैफर किया गया।