10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Video: सजे-धजे ऊंटों और शाही पोशाक में सीसुब के जवान बने आकर्षण का केंद्र

विश्वविख्यात मरू महोत्सव-2026 का दूसरे दिन के कार्यक्रमों का उद्घाटन शुक्र वार को शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम सैनी ने आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया।

Google source verification

विश्वविख्यात मरू महोत्सव-2026 का दूसरे दिन के कार्यक्रमों का उद्घाटन शुक्र वार को शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम सैनी ने आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया। उद्घाटन सत्र में मरुधरा की लोकसंस्कृति, परंपराएं और जीवनशैली दर्शाने वाली प्रतियोगिताएं दर्शकों का मुख्य आकर्षण रहीं। मरु श्री प्रतियोगिता में कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा, कद-काठी, दाढ़ी-मूंछ और जैसलमेरी व्यक्तित्व के आधार पर निर्णायक मंडल ने मूल्यांकन किया। निर्णायकों के अनुसार जैसलमेर के मनीष पंवार को मरूश्री-2026 का खिताब प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में सजे धजे ऊंट हर किसी के लिए आकषर्ण का केन्द्र बने रहे।