26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर
Video: श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की, कन्याओं ने पीपल का पूजन किया
Play video

Video: श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की, कन्याओं ने पीपल का पूजन किया

जैसलमेर. सावन मास के तीसरे सोमवार को स्वर्णनगरी सहित जिले भर में शिवालयों में भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला।
Google source verification

सावन मास के तीसरे सोमवार को स्वर्णनगरी सहित जिले भर में शिवालयों में भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। भोर होते ही शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और सुख-शांति की कामना करते हुए व्रत रखा, जबकि कुंवारी कन्याओं ने योग्य वर की प्राप्ति के लिए पीपल पूजन किया।
रंग-बिरंगे परिधानों व आभूषणों से सजी महिलाओं का मंदिरों की ओर रुख सुबह से ही शुरू हो गया। मुक्तेश्वर महादेव, देवचंद्रेश्वर, गज मंदिर, वरुणेश्वर, चंद्रमोलेश्वर, रत्नेश्वर सहित शहर के सभी प्रमुख शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मंदिरों में भजन-कीर्तन, अभिषेक और अखंड जाप का आयोजन शुभ मुहूर्त में किया गया।