पोकरण कस्बे में केन्द्रीय बस स्टैंड के पास कंकरीट से भरा एक डम्पर टांके में धंस गया। गनीमत रही कि किसी व्यक्ति को चोट नहीं लगने से बड़ा हादसा टल गया। केन्द्रीय बस स्टैंड के पास चल रहे एक निर्माण कार्य पर कंकरीट से भरा डम्पर शनिवार को सुबह पहुंचा था। जब उसे खाली करने के लिए पीछे लिया जा रहा था। इसी दौरान यहां निर्मित टांके में डम्पर का पीछे का पहिया धंस गया। इस दौरान कोई व्यक्ति नजदीक नहीं होने और किसी व्यक्ति को चोट नहीं लगने से बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हुए और क्रेन से डम्पर को सीधा किया गया।