22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर
Video: गैस लीक होने से लगी भीषण आग, तीन वाहन जलकर खाक
Play video

Video: गैस लीक होने से लगी भीषण आग, तीन वाहन जलकर खाक

पोकरण कस्बे में फोर्ट रोड पर परशुराम चौक के पास सोमवार को दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब एक वैन में आग लग गई।

Google source verification

पोकरण कस्बे में फोर्ट रोड पर परशुराम चौक के पास सोमवार को दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब एक वैन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास खड़ी एक अन्य वैन व एक टैक्सी को भी चपेट में ले लिया। जिससे तीनों वाहन पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए। जानकारी के अनुसार परशुराम चौक के पास दो वैन व एक टैक्सी खड़ी थी। सोमवार को दोपहर बाद एक वैन में लगे गैस किट से तेज रफ्तार के साथ आग की फुहारें छूटने लगी। कुछ ही देर में आग ने पास खड़ी दूसरी वैन को भी चपेट में लिया और दूसरी वैन से टैक्सी भी चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग की लपटें ऊपर उठने लगी और वाहन धूं-धूं कर जलने लगे। जिससे आसपास क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।