27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Video: शहीद जयसिंह भाटी के 30वें बलिदान दिवस पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शहीद जयसिंह भाटी का 30वां बलिदान दिवस शुक्रवार को शहीद जयसिंह भाटी चौराहे पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।

Google source verification

शहीद जयसिंह भाटी का 30वां बलिदान दिवस शुक्रवार को शहीद जयसिंह भाटी चौराहे पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। शहीद जयसिंह भाटी स्मृति संस्थान की ओर से आयोजित समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, सैन्य बलों और आमजन की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कलेक्टर प्रतापसिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे मौजूद रहे। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों ने शहीद को शोक सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सेक्टर उत्तर के डीआइजी जतिंदरसिंह बिंजी, दक्षिण सेक्टर के कमांडेंट वीवी नायक, बीएसएफ बटालियन 35 के कमांडेंट अर्जुनसिंह भंडारी, बटालियन 192 के कमांडेंट सहित अन्य अधिकारियों के निर्देशन में जवानों ने सम्मान प्रकट किया। समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और नागरिकों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।