26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर
Video: विद्यार्थियों को दी पर्यावरण संरक्षण व जिम्मेदार जीवनशैली की जानकारी
Play video

Video: विद्यार्थियों को दी पर्यावरण संरक्षण व जिम्मेदार जीवनशैली की जानकारी

औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में मिशन लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट 2025 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Google source verification

औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में मिशन लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट 2025 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल जैसलमेर के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जल संकट, ग्लोबल वार्मिंग और जैव विविधता के नुकसान के विषय में जानकारी दी गई।
कार्यशाला में सहायक पर्यावरण अभियंता सत्यवीर बैगड़ और कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता प्रेम कुमार पालीवाल ने बताया कि जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दे सकते हैं। विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के त्याग, पर्यावरण अनुकूल विकल्पों के उपयोग, जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और जिम्मेदार जीवनशैली के विषय में मार्गदर्शन किया गया।