30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर
Video: जाड़े की जकड़ में जैसाण…6.6 डिग्री पर लुढका पारा
Play video

Video: जाड़े की जकड़ में जैसाण…6.6 डिग्री पर लुढका पारा

स्वर्णनगरी इन दिनों तीव्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। घना कोहरा, गिरता तापमान और तेज ठंडी हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।

Google source verification

स्वर्णनगरी इन दिनों तीव्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। घना कोहरा, गिरता तापमान और तेज ठंडी हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। गत बुधवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। जब पारा गोता लगाते हुए 6.6 डिग्री तक लुढक़ गया। दिनभर शीतलहर के चलने से अधिकतम तापमान भी 19.4 डिग्री पर सिमट गया। जबकि महज दो दिन पहले 5 जनवरी को अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम 11.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इस तरह से दो दिनों के अंतराल में दिन और रात का पारा करीब 5 डिग्री तक कम हो गया। मौसम के इस बदले मिजाज ने न केवल शहर की रफ्तार को धीमा किया है, बल्कि लोगों की दिनचर्या का पूरा पैटर्न भी बदल दिया है। सुबहें देर से शुरू हो रही हैं और शामें अपेक्षाकृत जल्दी ढल रही हैं। ठंड के चलते लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रात और सुबह के समय ठंड का असर सबसे अधिक महसूस किया जा रहा है।