5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर
Video: कुएं में गिरने से वृद्ध की मौत, जोधपुर से आई एसडीआरएफ टीम ने 3 दिन बाद निकाला बाहर
Play video

Video: कुएं में गिरने से वृद्ध की मौत, जोधपुर से आई एसडीआरएफ टीम ने 3 दिन बाद निकाला बाहर

 फतेहगढ़ उपखंड के सांगड़ थाना क्षेत्र के सांवता गांव में तीन दिन पूर्व कुएं में गिरे वृद्ध की मौत हो गई। मंगलवार को जोधपुर से आई एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ रही।

Google source verification

 फतेहगढ़ उपखंड के सांगड़ थाना क्षेत्र के सांवता गांव में तीन दिन पूर्व कुएं में गिरे वृद्ध की मौत हो गई। मंगलवार को जोधपुर से आई एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ रही। जानकारी के अनुसार गत 2 मई को सांवता निवासी बागाराम (55) पुत्र टीकूराम गर्ग घर से निकले थे, लेकिन वापिस नहीं लौटने पर परिवारजनों ने तलाश शुरू की। सोमवार की शाम गांव के पास स्थित एक पुराने कुंए के बाहर बागाराम के कपड़े व चप्पल पड़े थे। सूचना पर आस पड़ौस से ग्रामीण एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। सांगड़ थानाधिकारी राजेश विश्नोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कुंए से बागाराम को बाहर निकालने के लिए जैसलमेर सिविल डिफेंस को सूचना दी। टीम ने यहां पहुंचकर रेस्क्यु शुरू किया, लेकिन कुंए की गहराई 200 फीट होने और पर्याप्त संसाधनों की कमी के कारण सफलता नहीं मिली।

जोधपुर से पहुंची टीम ने निकाला बाहर

सांवता गांव में कुंए में वृद्ध के गिरने की सूचना पर मंगलवार को एसडीआरएफ जोधपुर की टीम यहां पहुंची। टीम ने विशेष उपकरणों की सहायता से मशक्कत कर वृद्ध को बाहर निकाला। चिकित्सकों ने जांच की तो बागाराम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द किया और मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।