9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर
Video: नीलगाय पर श्वानों का हमला, वन्यजीव प्रेमियों ने बचाई जान
Play video

Video: नीलगाय पर श्वानों का हमला, वन्यजीव प्रेमियों ने बचाई जान

नीलगाय की चीख-पुकार सुनकर वन्यजीव प्रेमी जोगराजसिंह, वीरेंद्रसिंह, सवाईसिंह, पृथ्वीसिंह, कमल और मोती मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल श्वानों को खदेड़ा और घायल नीलगाय को अपने कब्जे में लिया।

Google source verification

सावता क्षेत्र में कुत्तों के हमले से गंभीर रूप से घायल एक नीलगाय को वन्यजीव प्रेमियों ने बचाया। शनिवार को चोथसिंह ढाणी के पास विचरण कर रही नीलगाय पर आवारा श्वानों ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। नीलगाय की चीख-पुकार सुनकर वन्यजीव प्रेमी जोगराजसिंह, वीरेंद्रसिंह, सवाईसिंह, पृथ्वीसिंह, कमल और मोती मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल श्वानों को खदेड़ा और घायल नीलगाय को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद वन्यजीव प्रेमियों ने डाबला वन विभाग के अधिकारी सुदामराम को घटना की जानकारी दी और घायल नीलगाय को उनके सुपुर्द कर दिया। वन विभाग की ओर से अब घायल नीलगाय की देखरेख और आवश्यक उपचार किया जा रहा है।