21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Video: पंच गौरव योजना: जिमनास्टिक खिलाड़ियों का दल प्रशिक्षण के जोधपुर रवाना

राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजना के अंतर्गत जिले के चयनित जिमनास्टिक खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण और खेल भ्रमण के लिए शनिवार को जोधपुर रवाना किया गया।

Google source verification

राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजना के अंतर्गत जिले के चयनित जिमनास्टिक खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण और खेल भ्रमण के लिए शनिवार को जोधपुर रवाना किया गया। एक जिला एक खेल पहल के तहत यह कदम खिलाड़ियों को उन्नत प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक छोटूसिंह भाटी और जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को रवाना किया। कार्यक्रम में जिला जिमनास्टिक संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह नाचना, समाजसेवी कवराज सिंह, अरुण पुरोहित, खेल प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। जिला खेल अधिकारी राकेश बिश्नोई के अनुसार चयनित खिलाड़ी 21 से 24 मार्च तक जोधपुर में आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। इस दौरान एनआईएस क्वालिफाइड प्रशिक्षक भवानीसिंह के मार्गदर्शन में आधुनिक तकनीकों और नई स्किल्स का अभ्यास कराया जाएगा।