26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर
Video: ट्रैफिक और आमजन को राहत, लंबे समय से नजरअंदाज समस्या पर अब जगे जिम्मेदार
Play video

Video: ट्रैफिक और आमजन को राहत, लंबे समय से नजरअंदाज समस्या पर अब जगे जिम्मेदार

स्वर्णनगरी में सड़कों पर घूम रहे पशुओं को लेकर आखिरकार प्रशासन हरकत में आया है। पत्रिका में प्रमुखता से मुद्दा उठाने के बाद यह स्थिति बनी है। नगरपरिषद ने धरातल पर अभियान शुरू कर दिया है।
Google source verification

स्वर्णनगरी में सड़कों पर घूम रहे पशुओं को लेकर आखिरकार प्रशासन हरकत में आया है। पत्रिका में प्रमुखता से मुद्दा उठाने के बाद यह स्थिति बनी है। नगरपरिषद ने धरातल पर अभियान शुरू कर दिया है। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर टीमों ने पहुंचकर आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई तेज कर दी, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था और आमजन को राहत मिलने लगी है। शहर में लंबे समय से आवारा पशुओं की समस्या बनी हुई थी। सड़कों पर अचानक पशुओं के आने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था, वहीं यातायात भी बाधित होता था। बाजार क्षेत्र और मुख्य मार्गों पर हालात ज्यादा खराब थे, जहां दिनभर पशु विचरण करते नजर आते थे। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोग लगातार शिकायत कर रहे थे, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। अब नगर परिषद ने इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए अभियान शुरू किया है। शिव रोड, रिंग रोड, गड़ीसर चौराहा, रेलवे स्टेशन, हनुमान चौराहा और गांधी चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर टीमों ने पहुंचकर आवारा पशुओं को पकड़ना शुरू किया।