22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर
Video: रहवासी क्षेत्र में लगी आग से मचा हड़कंप
Play video

Video: रहवासी क्षेत्र में लगी आग से मचा हड़कंप

रामदेवरा क्षेत्र में एक रहवासी ढाणी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार सोहन सिंह की ढाणी के पास आग भड़क उठी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

Google source verification

रामदेवरा क्षेत्र में एक रहवासी ढाणी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार सोहन सिंह की ढाणी के पास आग भड़क उठी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग की लपटों ने तेजी से चारे और घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझाए जाने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।