16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Video: स्वर्णनगरी में बिखरी लोक संस्कृति की चमक..  

विश्वविख्यात मरू महोत्सव-2026 का दूसरे दिन के कार्यक्रमों का उद्घाटन शुक्र वार को शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम सैनी ने आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया।  उद्घाटन सत्र में मरुधरा की लोकसंस्कृति, परंपराएं और जीवनशैली दर्शाने वाली प्रतियोगिताएं दर्शकों का मुख्य आकर्षण रहीं। मरु श्री प्रतियोगिता में […]

Google source verification

विश्वविख्यात मरू महोत्सव-2026 का दूसरे दिन के कार्यक्रमों का उद्घाटन शुक्र वार को शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम सैनी ने आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया।  उद्घाटन सत्र में मरुधरा की लोकसंस्कृति, परंपराएं और जीवनशैली दर्शाने वाली प्रतियोगिताएं दर्शकों का मुख्य आकर्षण रहीं। मरु श्री प्रतियोगिता में कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा, कद-काठी, दाढ़ी-मूंछ और जैसलमेरी व्यक्तित्व के आधार पर निर्णायक मंडल ने मूल्यांकन किया। निर्णायकों के अनुसार जैसलमेर के मनीष पंवार को मरूश्री-2026 का खिताब प्राप्त हुआ। इसी तरह मिस मूमल प्रतियोगिता में आठ प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधान और श्रृंगार में प्रस्तुति दी। मूल्यांकन के बाद बीकानेर की कुसुम पंवार को मिस मूमल-2026 चुना गया। मिसेज जैसलमेर प्रतियोगिता में विवाहित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बिलाड़ा, जोधपुर की ताज ने उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर मिसेज जैसलमेर-2026 का ताज अपने नाम किया।