कजरी तीज से एक दिन पहले जैसलमेर में सोमवार को धमोली मनाई गई। इस अवसर पर जैसलमेर के बाजार खान-पान की खुशबू से महक उठे। बाजारों में नमकीन और मिठाइयों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी दिखाई दी। इस मौके पर दुकानों पर पारम्परिक गर्म नमकीन सहित चाइनीज व इटालियन फास्टफूड की भी अच्छी मांग रही।