16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Watch Video: स्वर्णनगरी में सैलानी ही सैलानी

स्वर्णनगरी में सैलानी ही सैलानी

Google source verification

स्वर्णनगरी में नववर्ष से पहले सैलानियों की भारी भीड़ से शहर के पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ गई है। सोनार दुर्ग, पटवों की हवेलियां, गड़ीसर झील, और सम के धोरों पर पर्यटकों की चहल-पहल देखते ही बन रही है। होटल, रिसॉर्ट्स, और रेस्तरां पर्यटकों से खचाखच भरे हुए हैं, वहीं बाजारों में भी उत्साह का माहौल है। पर्यटक न केवल जैसलमेर की स्थापत्य कला और ऐतिहासिक धरोहरों का आनंद ले रहे हैं, बल्कि केमल सफारी और लोक संगीत का भी लुत्फ उठा रहे हैं। स्थानीय व्यवसायियों के लिए यह समय बेहद लाभकारी साबित हो रहा है।