3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Watch Video: पोकरण में तीन एमएम बारिश

पोकरण कस्बे में शनिवार को तेज बारिश का दौर चला। करीब 10 मिनट तक हुई तेज बारिश से जगह-जगह पानी भर गया।

Google source verification

पोकरण कस्बे में शनिवार को तेज बारिश का दौर चला। करीब 10 मिनट तक हुई तेज बारिश से जगह-जगह पानी भर गया। शनिवार को सुबह से ही गर्मी व उमस का मौसम बना हुआ था। हालांकि बादलों की आवाजाही से मौसम धूप छांव का रहा, लेकिन गर्मी व उमस से जनजीवन प्रभावित हुआ। दोपहर दो बजे बाद आसमान में घने बादल छाने लगे। करीब ढाई बजे तेज बौछारों के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ, जो 10 मिनट तक जारी रहा। बारिश के साथ छतों से परनाले चलने लगे और सड़कों पर पानी जमा हो गया। कस्बे के तहसील कार्यालय में लगे रेनगेज के अनुसार शनिवार को दोपहर तीन एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद रुक-रुककर चार बजे तक हल्की बूंदाबांदी व रिमझिम फुहारों का दौर चला। आसमान में देर रात तक भी बादल छाए हुए थे और बारिश का मौसम बना हुआ था।