14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Watch Video: संकल्प से सिद्धि’ पर भाजपा कार्यशाला सम्पन्न

केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर ‘संकल्प से सिद्धि’ थीम पर भाजपा जैसलमेर ने जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की।

Google source verification

केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर ‘संकल्प से सिद्धि’ थीम पर भाजपा जैसलमेर ने जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की। जिला कार्यालय में हुई कार्यशाला में सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी व अभियान के संयोजक–सह संयोजक शामिल हुए। मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचानी होंगी। इसके साथ ही कांग्रेस शासन की विफलताओं को भी सामने लाना है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ताओं को तथ्यों की जानकारी होगी, तभी वे जनता का विश्वास जीत सकेंगे। कार्यशाला को विधायक छोटूसिंह भाटी, जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी, पूर्व विधायक जितेन्द्र सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा और पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सारदा ने भी संबोधित किया।