मोहनगढ क्षेत्र में गर्मी एवं उमस का दौर जारी है। उमस के चलते ग्रामीण दिन भर पसीने में तरबतर नजर आए। दिन भर बिजली की आंख मिचौली ने आग में घी काम किया। शनिवार को दिन भर उमस व गर्मी के बाद अपराह्न तीन बजे के बाद आसमान में बादल छाने शुरू हो गए, वहीं चार बजे के करीब आंधी के आने के साथ ही आसमान में घने बादल शुरू हो गए। तेज बिजली भी कड़कती रही। आंधी के आने व बादलों के छाने से गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली। उसम से ग्रामीणों का हाल बेहाल नजर आया। शाम साढे छ: बजे के बाद तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया, जो लगभग 20 मिनट तक जारी रहा। बारिश से परनालों से पानी बहता नजर आया।