24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर
Watch Video: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर दिया धरना
Play video

Watch Video: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर दिया धरना

जैसलमेर के सदर पुलिस थाना में दर्ज हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को परिवार के लोग और ग्रामीण जिला अस्पताल के मोर्चरी के बाहर बैठे रहे और शव को उठाने से इनकार किया।
Google source verification

जैसलमेर के सदर पुलिस थाना में दर्ज हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को परिवार के लोग और ग्रामीण जिला अस्पताल के मोर्चरी के बाहर बैठे रहे और शव को उठाने से इनकार किया। हालांकि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। बुधवार रात तक शव मोर्चरी में ही था। गौरतलब है कि गत सोमवार को देर शाम उगमसिंह (35) पुत्र हरलाल सिंह, निवासी डेरियों की ढाणी का शव मिला था, जिस पर चोटों के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस ने भी माना कि उगमसिंह की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को उसी रात मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार दिन भर परिवारजनों ने शव नहीं उठाया और सदर थाना में मृतक के भाई ने हत्या का मामला दर्ज करवाया। बुधवार को मोर्चरी के बाहर जमा हुए ग्रामीणों के बीच जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी और पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी सहित जैसलमेर विधायक के निजी सचिव दीपसिंह बडोड़ा गांव, वीरेंद्रसिंह रामगढ़, देरावरसिंह भाटी आदि पहुंचे। भाजपा नेताओं ने मामले का जल्द खुलासा करवाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिला प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों से बातचीत की। उपअधीक्षक रूपसिंह इंदा सहित पुलिस के अन्य अधिकारी वहां पहुंचे और बड़ी संख्या में कार्मिक मोर्चरी के बाहर तैनात रहे। ग्रामीणों ने बताया कि उगमसिंह के दो छोटे बच्चे हैं और तीन दिन से उसके परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। गौरतलब है कि उगमसिंह गत रविवार शाम को किसी समारोह में जाने की बात कह कर घर से निकला था। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिवार जनों ने उसे तलाशने का प्रयास किया।