6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Watch Video: – टीवी और मोबाइल की स्क्रीन से चिपके रहे लोग

Watch Video: - टीवी और मोबाइल की स्क्रीन से चिपके रहे लोग

Google source verification

लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर सीमांत जैसलमेर में लोग मंगलवार को जबर्दस्त ढंग से उत्सुक बने दिखाई दिए। शहर से लेकर गांवों तक में सबकी जिज्ञासा देश की नई सरकार के लिए हुए चुनाव के नतीजों को जानने के प्रति दिखाई दी। लोगों ने मंगलवार सुबह 8 बजे से ही अपने घरों में टीवी सेट्स के आगे एक तरह से लंगर डाल दिया और जमकर बैठ गए। दूसरी तरफ शहर में चाय की दुकानों व थडिय़ों से लेकर सार्वजनिक उठ-बैठ के तमाम स्थानों पर लोगों का सारा ध्यान चुनाव परिणामों पर रहा। जहां टेलीविजन सेट की सुविधा नहीं थी वहां लोग अपने स्मार्ट फोन की मोबाइल स्क्रीन पर विभिन्न एप के जरिए परिणामों की ताजा जानकारी लेने में जुटे रहे। चुनावी नतीजों को लेकर जिज्ञासा का आलम यह रहा कि शहर की सडक़ें प्राय: सूनी नजर आई। बहुत कम संख्या में ही लोग बाहर के लिए निकले।