4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Watch Video: पोकरण: निकाली शौर्य यात्रा, बड़ी संख्या में मजन की भागीदारी

भारतीय सैन्य बलों की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर रविवार की शाम कस्बे में ऑपरेशन सिंदूर शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया।

Google source verification

भारतीय सैन्य बलों की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर रविवार की शाम कस्बे में ऑपरेशन सिंदूर शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ बीएसएफ अधिकारियों व आमजन ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा झंडे व केसरिया पताकाएं लिए महिलाओं व लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों पर झूमते हुए भारत माता के जयकारों के साथ निकाली गई यात्रा से परमाणु नगरी पोकरण की फिजाएं गूंज उठी। कस्बे के पोकरण फोर्ट के द्वार पर नागेन्द्रसिंह पोकरण, परमविजयसिंह, पूर्व विधायक शैतानसिंह राठौड़, नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, बीएसएफ के द्वितीय कमान अधिकारी राजेन्द्रसिंह चौधरी, उपसमादेष्टा जीएस राठौड़, भाजपा नेत्री सुनीता भाटी, एबीवीपी जोधपुर प्रांत की आयाम कार्यगतिविध प्रमुख डॉ.कंचन चारण आदि ने तिरंगा झंडे दिखाकर यात्रा को रवाना किया।