12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Watch Video: जमीन विवाद में झगड़ा व मारपीट

Watch Video: जमीन विवाद में झगड़ा व मारपीट

Google source verification

पोकरण कस्बे के वार्ड संख्या 15 मीठा बास में गुरुवार को दोपहर जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद व झगड़े के बाद मारपीट हुई। इसमें दो महिलाओं सहित छह जने घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार कस्बे के मीठा बास में एक जमीन को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और झगड़े के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस झगड़े व मारपीट में अशोककुमार, तरुण, दुर्गादेवी, चुकादेवी, चंदनलाल व सुरेश घायल हो गए। उन्हें तत्काल पोकरण के राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक भगवानाराम पुलिस बल के साथ राजकीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू की।