राहुल के समर्थन में कांग्रेस का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
जालोर. जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार दोपहर को केंद्र की भाजपा सरकार के अलोकतांत्रिक तरीकों और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में कलक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जन अभियोग निराकरण अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा चलाई गई भारत जोड़ो यात्रा की सफलता एवम विपक्ष द्वारा सरकार की विफलता को आमजन तक उजाकर करने से केंद्र सरकार बौखलाहट में ऐसी अलोकतांत्रिक कार्यवाही कर रही है। केंद्र की भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने एवम कुचलने का प्रयास कर रही है यह देश के लोकतंत्र हेतु ठीक नही है। हमारे नेता राहुल गांधी एक निडर व्यक्ति है हम समस्त कांग्रेसजन उनके साथ है। केंद्र सरकार समूचे विपक्ष की आवाज को दबाने हेतु पूर्व में भी इनकम टैक्स, ईडी, सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर चुकी है।
कार्यक्रम के दौरान समस्त कांग्रेसजन कैलेक्ट्रेड के सामने एकत्रित हुए तथा केंद्र सरकार हाय हाय, मोदी तेरी तानाशाही नही चलेगी नही चलेगी, राहुल जी संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है के नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंककर अपना विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सवाराम पटेल,पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल,पूर्व प्रधान भवरलाल मेघवाल,
जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत, आहोर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र जोशी,जालोर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चम्पावत, जुल्फिकार अली,जवानाराम परिहार,जालोर मंडल अध्यक्ष रमेश सोलंकी,नेता प्रतिपक्ष कालूराम मेघवाल,पार्षद बसंत सुथार,लक्ष्मण सिंह सांखला,मिश्रीमल गहलोत,अब्दुल रज्जाक, महिला जिलाध्यक्ष शोभा सुंदेशा,ममता जैन, इंदु परिहार,मनोनीत पार्षद सुरेश मेघवाल, अनिल पंडत,कार्तिक दवे, सेवादल यंग ब्रिगेड उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत दवे, आहोर उप प्रधान अमृत प्रजापत, सुष्मिता गर्ग,जुबैदा नागोरी,पीराराम माली,शंकर अग्रवाल, पुणे खान,खीमाराम चौधरी, रतन चौधरी, देवाराम सांखला, कैलाश शर्मा,हीराचन्द भंडारी,उम्मेद सिंह चारण, ओमप्रकाश चौधरी, पुखराज मेघवाल निम्बला, दीपक थांवला, सोनाराम मेघवाल, महेन्द्र सोनगरा, वाहिदुल्ला मेहर,,अयूब शेख, दिनेश परमार,इरफान खान सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।