CG News: जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय प्राथमिक शाला डभराखुर्द से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रधान पाठक ने बच्चों से पढ़ाई के बजाय मजदूरी कराई। विद्यार्थियों को फावड़ा पकड़ाकर रेत, गिट्टी और सीमेंट मिलवाते हुए वीडियो वायरल हुआ। मामले पर कलेक्टर ने संज्ञान लिया है और DEO ने प्रधान पाठक पिताम्बर कुर्रे को शोकॉज नोटिस जारी किया है। उनसे आज ही स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।