CG News: जांजगीर जिले में नवापारा, बसंतपुर, केनाभांठा व बहेराडीह के किसानों ने नहर में पानी की मांग को लेकर किसानों ने चक्काजाम किया है। किसानों ने बताया कि पानी नहीं मिलने से खेतों में दरारें आ रही है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी है। इसके साथ ही थाना चौक डभरा चंद्रपुर मुख्य मार्ग में भी जाम लगा हुआ है।