17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जांजगीर चंपा

CG News: खाद संकट को लेकर किसानों का चक्काजाम, दो घंटे तक रुकी रही आवाजाही, देखें Video

CG News: जांजगीर/सक्ति जिले में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार को जैजैपुर-मालखरौदा मार्ग पर बड़ी संख्या में किसान सड़कों पर उतर आए और दो घंटे तक चक्काजाम कर दिया।

Google source verification

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर/सक्ति जिले में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार को जैजैपुर-मालखरौदा मार्ग पर बड़ी संख्या में किसान सड़कों पर उतर आए और दो घंटे तक चक्काजाम कर दिया। इस दौरान दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

किसानों का कहना है कि खाद वितरण केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो रहा है। बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा, जिससे उनकी बोनी और फसल प्रभावित हो रही है। नाराज किसानों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।