18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जांजगीर चंपा

Janjgir Champa News: निलंबित महिला सरपंच ने खाया जहर, अधिकारी और पुलिस के सामने जमकर किया हंगामा, देखें VIDEO

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पूर्व महिला सरपंच ने जिला पंचायत अधिकारी और पुलिस की मौजूदगी में जहर सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की।

Google source verification

Janjgir Champa News: बलौदा ब्लाक के हेड़सपुर की निवृत्तमान सरपंच ने चुनाव अधिकारी के सामने कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की। वह स्थानापन्न चुनाव को लेकर नाराज चल रही थी। गुरुवार को स्थानापन्न चुनाव कराने पहुंचे अधिकारियों के सामने तत्कालीन सरपंच ने कीटनाशक की सेवन कर ली। इसके बाद गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। अधिकारियों ने उसे 35 लाख रुपए गबन के आरोप में बर्खास्त किया गया था।

दरअसल, जनपद पंचायत बलौदा क्षेत्र के ग्राम हेडसपुर की सरपंच शांति चौहान पर 35 लाख रुपए के गबन का आरोप लगा था। जिसे जांच टीम के द्वारा सही पाए जाने पर सरपंच पद से बर्खास्त किया गया था।

यह है पूरा मामला

जनपद पंचायत बलौदा सीईओ ने 4 दिसंबर को सरपंच पद के लिए उप चुनाव कराने का आदेश दिया था। आज गुरुवार की सुबह 11 बजे उप चुनाव कराने जनपद पंचायत अधिकारी और पुलिस टीम पहुंची हुई थी।

इस दौरान पूर्व महिला सरपंच शांति चौहान ने उप चुनाव नहीं कराने को लेकर जमकर हंगामा किया। फिर आत्महत्या की चेतावनी देते हुए आवेदन दिया। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो महिला अपने साथ जहर लेकर पहुंची। पंचायत भवन में ही अधिकारियों और पुलिस के सामने ही जहर सेवन कर लिया।