18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जांजगीर चंपा
Video: शराब पीकर सोता रहा केबिन मास्टर, जगाने पर कहा- दशहरा है… 45 मिनट तक फाटक पर फंसे रहे यात्री
Play video

Video: शराब पीकर सोता रहा केबिन मास्टर, जगाने पर कहा- दशहरा है… 45 मिनट तक फाटक पर फंसे रहे यात्री

CG News: जांजगीर-चांपा जिले के नैला रेलवे फाटक पर केबिन मास्टर शराब पीकर सो रहे थे, जिससे फाटक नहीं खुल पाया और करीब 45 मिनट तक यात्री फंसे रहे। लोगों ने फाटक खुद खोलकर केबिन मास्टर को जगाया, तो उन्होंने कहा कि दशहरा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

इस घटना की जानकारी रेलवे के जीएम को दी गई। इसके बाद आरपीएफ ने आधी रात को फाटक पर तैनात पोर्टर संतोष कुमार को कब्जे में लिया। संतोष कुमार रेलवे के गेट मेन 3 पर तैनात हैं। रेलवे के पीआरओ अम्बिकेश साहू ने बताया कि संतोष कुमार को आरपीएफ को हैंडओवर किया जा रहा है और रेल प्रशासन नियमानुसार उस पर कार्रवाई करेगा।