29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झाबुआ
video news- फांसी लगाने वाली लड़की के पिता ने लगाए भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप
Play video

video news- फांसी लगाने वाली लड़की के पिता ने लगाए भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप

5 दिन पहले फांसी लड़की ने लगाई थी फांसी, परिजन थाने पर बयान देने पहुंचे , 5 घंटे तक चली पूछताछ
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झाबुआ

•

image

Binod Singh

•

Updated: 15 Feb 2024, 1:11 AM IST

झाबुआ . शहर के गोपाल कॉलोनी में 10 फ़रवरी को 19 वर्षीय लड़की ने अपने ही घर पर फांसी लगाई थी, उसकी मौत के 4 दिन बाद कोतवाली पुलिस ने लड़की के माता- पिता को बयान के लिए थाने बुलाया , यहां सुबह 11 बजे से लड़की के माता- पिता और 3 बहने बयान का इंतजार करते रहे। दोपहर साढ़े 12 बजे बाद लड़की के माता-पिता के बयान शुरू हुए जो शाम 5 बजे तक चले । फिलहाल इस मामले में किसी पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि परिजन के बयान लिए जा रहे हैं , कोई भी तथ्य सामने आएगा उसे आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

-बाहर से ताला बंद थाजब राधिका ने फांसी लगाई तब घर का दरवाजा बाहर से बंद था। अंदर जाने का और कोई रास्ता नहीं है। पीछे नाली है। घर की सामने वाली खिड़की के नीचे घर की चाबी मिली। यह सभी परिस्थितियां आत्महत्या के लिए संदेहास्पद है। इसलिए इसकी जांच होना चाहिए।

-यह है मामला

गोपाल कॉलोनी निवासी राधिका पिता उमराव सिंह राय ने 10 फरवरी को अपने घर में फांसी लगाई थी।लड़की के पिता उमराव सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को शाम 6 बजे उनकी पत्नी ने फोन लगाकर लड़की के आत्महत्या करने की जानकारी दी। उस वक्त वह काम से लौट रहे थे। उन्होंने घर आकर देखा तो बेटी अपने दुपट्टे से गले में फंदा लगाकर झूल रही थी। लड़की के पिता ने पूरे मामले में अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप बसंत कॉलोनी निवासी भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष अर्पण पिता अनिल मिश्रा पर लगाया है।

-मां और बहनों का यह कहनामृतक राधिका की मां एवं बहनों ने बताया कि अर्पण और राधिका फोन पर बात करते थे। उस दिन दोपहर में राधिका अर्पण से मिलने गई थी। दोपहर 3 बजे तक सब सही था, लेकिन जब शाम को राधिका की बहन स्कूल से लौटी तब घर का दरवाजा बाहर से बंद था, जिसे राधिका की बहन ने तोड़ा, सामने राधिका का शव फंदे से झूल रहा था। इसके बाद मकान मालिक ने राधिका की मां को जल्द घर आने के लिए फोन लगाया। राधिका की छोटी बहन प्रियंका का कहना है कि 2 दिन पहले अर्पण राधिका को छोड़ने आया था। तब भी वह उदास थी।

-पहले भी अर्पण पर लगे आरोप

इससे पहले 8 अक्टूबर 2022 को दशहरे के दिन राधिका के परिजन ने अर्पण के खिलाफ थाने में एक शिकायत भी दर्ज कराई थी , जिसमें बताया गया था कि अर्पण उनकी लड़की से अभद्रता करता है, धमकी दे रहा है, उठा ले जाने की बात कह रहा है।

इनका कहना –

मेरा कोई लेना देना नहीं –

मैं इस लड़की से बहुत ज्यादा परेशान था, इसने फिनाईल भी पी लिया था। वह घर वालों से परेशान थी, इस वजह से उसने आत्महत्या की होगी। मुझसे इस मामले का कोई लेना देना नहीं है।

अर्पण मिश्रा ,बसंत कॉलोनी, झाबुआ।

कार्रवाई की जाएगी –

बयान दर्ज किए जा रहे है, बयान के आधार पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

जितेन्द्र सांकला , जांचकर्ता अधिकारी , कोतवाली झाबुआ।