3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झालावाड़
कानूनगो के मकान में ताले तोड़ 5 लाख के जेवर चोरी
Play video

कानूनगो के मकान में ताले तोड़ 5 लाख के जेवर चोरी

लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में भय
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Abhishek Ojha

•

Updated: 30 Mar 2023, 5:53 PM IST

खानपुर. कस्बे के बड़ा बाजार स्थित माली मोहल्ले में बुधवार देर रात चोरों ने कानूनगो के मकान के ताले तोड़कर करीब 5 लाख के जेवर व नकदी चुरा लिए। कानूनगो गोपेश मानस ने बताया कि बुधवार को उसकी मां शांतिदेवी धार्मिक कार्य से बपावर गई थी। तभी रात 2 से 3 बजे के बीच चोरों ने मकान के बाहर लगी कांच की खिड़की का लॉक तोड़कर मकान में अन्दर प्रवेश किया। मां के कमरे में अलमारियों के लॉकर तोड़कर इसमें रखी करीब डेढ़ किलो चांदी, 5 तोले सोने के जेवरात, 30 हजार नकदी सहित सामान चुरा ले गए। मकान में दूसरी मंजिल पर कानूनगो व भूतल पर किराए से छात्राएं रह रही है। किसी को इसकी भनक नहीं लगी। रात 3 बजे उठी छात्रा ने कमरे में उजाला देखा तो शक होने पर दरवाजे से अंदर देखने पर अलमारियों के लॉकर टूटने के साथ सामान अस्त व्यस्त नजर आए। इस पर दूसरी मंजिल पर सो रहे उनके पुत्र को जगाया। सुबह 5 बजे ही मां को बपावर से लाने पर कमरे में रखे सभी जेवर व नकदी गायब मिले। पुलिस को सूचना देने पर मौका मुआयना करने के बाद थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़