3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झालावाड़
चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार ने बिगाड़ी अस्पताल की व्यवस्था
Play video

चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार ने बिगाड़ी अस्पताल की व्यवस्था

घंटों तक मरीज कतारों में करते रहे इंतजार, रेजिडेंट चिकित्सक रहे हड़ताल पर
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Abhishek Ojha

•

Updated: 21 Mar 2023, 8:30 PM IST

झालावाड़. राइट टू हेल्थ बिल के विरोध के दौरान चिकित्सकों पर लाठीचार्ज के विरोध में झालावाड़ मेडिकल कॉलेज व एसआरजी अस्पताल में रेजिडेंट चिकित्सकों ने हड़ताल कर दी। इसके साथ ही चिकित्सकों ने भी दो घंटे कार्य का बहिष्कार किया। इससे अस्पताल की व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई। मरीज घंटों तक आउटडोर में चिकित्सकों के आने का इंतजार करते रहे। हालांकि आपातकालीन सेवा जारी रही। हड़ताल के दौरान रेजिडेंट चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ ललित पाटीदार ने बताया कि चिकित्सकों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक बल प्रयोग करना स्वीकार्य नहीं है। प्रदर्शन के बाद ज्ञापन मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ शिवभगवान शर्मा को सौंपा गया।

आउटडोर में मरीजों का बढ़ा इंतजार

सुबह दो घंटे चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के दौरान एसआरजी अस्पताल के आउटडोर में मरीजों की कतार लग गई। मरीज सुबह 9 बजे अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सक नदारद रहे। ऐसे में कई घंटों तक मरीज चिकित्सकों का इंतजार करते नजर आए। स्थिति यह रही कि कई मरीज खड़े नहीं हो पाने के कारण फर्श पर ही बैठ गए। चिकित्सक कक्ष खाली रहे और दरवाजों के बाहर लम्बी कतार लगी रही। मरीजों ने बताया कि सुबह से कतार में लगकर चिकित्सक का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन न तो चिकित्सक आए हैं और न ही कोई जानकारी मिल रही है। टिकट विण्डो से लेकर चिकित्सक के कक्ष तक लोग खड़े नजर आए।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़