12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
पुलिस निरीक्षक संजय बोथरा की तलाश में एसीबी के छापे, बजरी डम्पर संचालन में रिश्वत व बंधी का मामला
Play video

पुलिस निरीक्षक संजय बोथरा की तलाश में एसीबी के छापे, बजरी डम्पर संचालन में रिश्वत व बंधी का मामला

एसीबी ने रातानाडा पुलिस लाइन व बोरानाडा के पास जैन एनक्लेव में दबिशें दी
Google source verification

जोधपुर. बजरी डम्पर संचालन में रिश्वत व बंधी के मामले में फरार चल रहे पुलिस निरीक्षक संजय बोथरा की तलाश में एसीबी ने कई जगह छापे मारे। एसीबी ने रातानाडा पुलिस लाइन व बोरानाडा के पास जैन एनक्लेव में दबिशें दी। एसीबी से बचने के लिए निरीक्षक बोथरा लम्बे समय से हैं मेडिकल लीव पर चल रहा है। दस मई को बासनी थाने में एसआई गजेन्द्रसिंह को बीस हज़ार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था।तब से तत्कालीन थानाधिकारी बोथरा व हेड कांस्टेबल तेजाराम मेघवाल फरार चल रहे है।हेड कांस्टेबल को दो दिन पहले ही निलम्बित किया गया था।बोथरा ने आपराधिक विविध याचिका दायर करते हुए कोर्ट में एसीबी में दर्ज एफआईआर निरस्त करने की गुहार लगाई थी। कोर्ट ने एसीबी को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 1 जुलाई को होगी।