10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
डिस्कॉम के तकनीकी सहायक सहित दो व्यक्ति बीस हज़ार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Play video

डिस्कॉम के तकनीकी सहायक सहित दो व्यक्ति बीस हज़ार रिश्वत लेते गिरफ्तार

- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर की विशेष विंग की कार्रवाई- बाड़मेर जिले में पादरू गांव में कार्रवाई
Google source verification

जोधपुर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर की विशेष विंग ने शिव तहसील में बलाई निवासी देवाराम सैन की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए डिस्कॉम के तकनीकी सहायक नवल किशोर मीणा व मिठाई विक्रेता भगवान प्रसाद उर्फ बाबू सिंह राजपुरोहित को बीस हज़ार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया हैं। ब्यूरो ने बाड़मेर जिले में पादरू गांव में कार्रवाई करते हुए दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं। परिवादी ने बताया कि उसकी पादरू गांव स्थित हैयर ड्रेसर की दुकान है। दुकान का बिजली का मीटर लाइन मैन व कनिष्ठ अभियंता खोलकर ले गए थे। मीटर के संबंध में कार्रवाई न करने की एवज में ही बीस हजार रूपये मांगे थे। एसीबी ने परिवादी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की हैं।