
जोधपुर.
डॉ.एस. एन. मेडिकल कॉलेज में इस साल छात्र संघ चुनाव में सर्वसम्मति नहीं बन पाई। इसलिए अपेक्स पदों के चुनाव मतदान से होंगे। इससे पहले लगातार तीन साल तक कॉलेज में सर्वसम्मति से ही चुनाव होते रहे। इस साल सभी पदों पर दो-दो प्रत्याशियों के वैध नामांकन प्राप्त होने से मतदान की नौबत आ गई। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अन्तिम सूची प्रकाशित कर दी गई हैं। सोमवार को मतदान होगा।
पद व चुनाव मैदान में प्रत्याशी-
अध्यक्ष- विनय विश्नोई व रोहित कुमार
महासचिव- सचिन कुमार मीणा व अक्षत जैन
उपाध्यक्ष- सुजाता व तपस्या राजपुरोहित
संयुक्त सचिव- लूक्ष्मी शर्मा व प्रियांशी विजय
खेल सचिव- कृष्ण कुमार यादव व महेश कुमार
लिटरेरी सचिव- अनिल कुमार सैनी व भावना शेखावत
सांस्कृतिक सचिव- बबिता देवड़ा व पंकज रॉयल
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि-प्रतापसिंह व कृतिका
छात्रा प्रतिनिधि- स्नेहा(निर्विरोध निर्वाचित)