10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
अब कैंसर व पुराने दर्द का इलाज करेगा एम्स
Play video

अब कैंसर व पुराने दर्द का इलाज करेगा एम्स

Aiims में पेन व पेलिएटिव केयर की ओपीडी शुरू-कैंसर व लम्बे समय से दर्द से ग्रसित रोगियों का उपचार किया जाएगा
Google source verification

जोधपुर.
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर ( aiims ) में गुरुवार से पेन एवं पेलिएटिव केयर OPD की सुविधा शुरू कर दी गई। इस ओपीडी में कैंसर एवं लम्बे समय से दर्द से ग्रसित रोगियों का इलाज किया जाएगा। यह ओपीडी एक तरह से क्लिनिक के रूप में निश्चेतना एवं गहन रोग विभाग के अन्तर्गत डॉ. प्रदीप भाटिया की देखरेख में काम करेगी।

क्लिनिक का संचालन सप्ताह में दो दिन सोमवार व गुरुवार को कमरा नम्बर 413 में अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक रहेगा। इस क्लिनिक में कैंसर दर्द के अलावा कमर दर्द, साइटिका, घुटने, कंधे का दर्द, चेहरे का दर्द एवं मांसपेशियों के दर्द का उपचार किया जाएगा।

पेन व पैलिएटिव की टीम में डॉ. मनोज कमल, डॉ. पुनीत पारीक, डॉॅ. भरत पालीवाल, डॉ. अंकुर शर्मा, डॉ. जीवनराम विश्नोई, डॉ. रवि शंकर शर्मा, राजीव तिवारी, ज्योतिर्मय देनवाल, जगदीश, विजय जीमर आदि शामिल है। इस मौके पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविन्द सिन्हा ने टीम को आवश्यक निर्देश दिए। क्लिनिक में आवश्यकतानुसार मॉरफीन की दवाइयां नि:शुल्क वितरित की जाएगी।